फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The father of the minor daughter deal

पिता ने किया नाबालिग बेटी का सौदा

Sat, 23 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 23 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की शादी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता जुआं खेलते हैं। पिता उसकी शादी करना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने लड़के पक्ष से रुपये ले लिए हैं। जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं है। पीड़िता ने शुक्रवार को एएसपी से शिकायत की है। 
विज्ञापन


 पीड़ित लड़की ने बताया कि वह कक्षा 10 में पढ़ती है। उसका जन्म 11 नवंबर 2000 को हुआ था। उसके पिता उसकी शादी 30 वर्षीय व्यक्ति से जबरदस्ती कर रहे हैं। आरोप लगाया कि उसके पिता ने लड़के वालों से रुपये ले रखे हैं तथा उसकी शादी कराने का आश्वासन दे रखा है। जबकि वह अपनी शादी से खुश नहीं है। आरोप है कि उसके पिता जुआं और सट्टे के आदि है।
विज्ञापन


उसके पिता ने उसके घर से बाहर निकलने पर पिछले दो माह से रोक लगा रखी है। वह अपने स्कूल भी नहीं जा पा रही है। धमकी दे रखी है कि उसने मेरी मर्जी से अभी शादी नहीं की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। वह छपरौली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अपनी बहन के पास रहकर अपनी पढ़ाई करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उसके पिता ऐसा नहीं करने दे रहे हैं। इससे वह काफी परेशान है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से शिकायत की है। 

एएसपी अजीजुल हक का कहना है कि लड़की ने जानकारी दी कि उसके पिता उसको पढ़ने नहीं दे रहे हैं। जबकि वह पढ़ना चाहती है। इस संबंध में बालैनी थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। 

ममेरे भाई संग रहने की जिद पर अड़ी युवती
अमीनगर सराय।  लोनी क्षेत्र की युवती ने गुरुवार शाम वह अपने घर से सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां पहुंच गई। वहां युवती अपने ममेरे भाई के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। जैसे ही इसका पता उसके परिजनों और गांव के लोगों को चला। उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने उसे काफी समझाया, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हुई।


इसी दौरान वहां पर युवती के परिजन पहुंच गए। उनकी आपस में वार्ता हुई। युवक के परिजन भी युवती की बात पर सहमत नहीं हुए। शुक्रवार को उनके बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed