फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The crooks has murdered a farmer in Baghpat city of Uttar Pradesh

बागपत में दिनदहाड़े वारदात, बेखौफ बदमाशों ने किसान को गोलियों से भून डाला, जांच जुटे अफसर

Tue, 09 Feb 2021 04:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Feb 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
The crooks has murdered a farmer in Baghpat city of Uttar Pradesh
जांच करने मौके पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में मंगलवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हो गई। चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव में खेत से काम करके लौट रहे किसान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


चमरावल निवासी रामबीर (65 वर्ष) पुत्र बिरमा अपने खेत पर काम करने के बाद मंगलवार दोपहर के समय अपने घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के नजदीक ही अज्ञात बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण उधर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चमोली आपदा से ग्रामीणों में दहशत, जागकर गुजारी पूरी रात, तस्वीरों में देखें यहां का हाल 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंचे चांदीनगर थाना प्रभारी मुनेशपाल सिंह ने मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed