फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The body of the laborer thrown at Delhi Highway by murder

हत्या करके दिल्ली हाईवे पर फेंका मजदूर का शव

Wed, 22 Nov 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 22 Nov 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
The body of the laborer thrown at Delhi Highway by murder
मृतक सुमित गर्ग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां गांव के पास मजदूर की गोली मारकर हत्या कर शव को फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने कहा उनको घर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया । उनकी बाइक और दो मोबाइल भी गायब है। हालांकि परिजनों ने अज्ञात में कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह के समय हाईवे पर व्यक्ति का लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ था। उसे देखकर मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। इसकी पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर शव को कब्जे में ले लिया। उसकी आंख पर गोली लगी है। शव की शनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा। 
विज्ञापन



मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पूरणपुर नवादा गांव के युवक कमल कश्यप ने पोस्ट मार्टम हाउस पर पहुंचकर शव की शनाख्त अपने पिता विजयपाल कश्यप (45) के रूप में की। उसने बताया  पिता विजयपाल गांव में ही ठेके पर जमीन लेकर सब्जी की फसल की बुवाई कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन सुनने के बाद विजयपाल ने कहा कि उनको किसी ने मिलने के लिए खेकड़ा पाठशाला पर बुलाया है। वह बाइक से घर से निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

कमल का कहना है कि उनके पिता की घर से बुलाकर हत्या की गई है। उनकी बाइक और दो मोबाइल गायब है। अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा जल्द ही हत्यारोपी पकड़ लिए जाएंगे।


हाथ पर गुदवा रखा था गांव का नाम
बागपत। विजयपाल ने अपने एक हाथ में अपना नाम और गांव का नाम गुदवा रखा था। साथ ही  छाती पर अपना और अपनी पत्नी कमला का नाम लिखवा रखा था। उसकी के आधार पर ही पुलिस ने पूरणपुर नवादा गांव के लोगों से संपर्क किया। तभी उसकी शनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed