फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The administration of the CBI was actively active

सीबीआई की आहट से प्रशासन हुआ सक्रिय  

Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
The administration of the CBI was actively active
बालैनी के मुकारी गांव में रेत ले जाता ट्रेक्टर चालक - फोटो : amar ujala
बागपत। अवैध रेत खनन की जांच के लिए शामली में सीबीआई टीम के पहुंचने के बाद बागपत में भी पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बड़ौत के खेड़ी प्रधान में खनन की पुष्टि हुई, जबकि जागोस समेत अन्य जगहों पर चेकिंग अभियान चलाकर मुकदमे दर्ज हुए। एडीएम के नेतृत्व में गौरीपुर मोड़ पर रेत के ओवरलोड आठ वाहनों को सीज किया गया। सीबीआई की टीम बागपत भी पहुंच सकती है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर शामली में पिछले चार दिन से सीबीआई की टीम अवैध खनन की जांच कर रही है। पड़ोसी जिले में जांच शुरू होते ही बागपत में भी पिछले तीन में सिस्टम ने सख्ती दिखानी शुरू की। बड़ौत एसडीएम दीपाली कौशिक ने खेड़ी प्रधान के खादर में छापा मारा। प्रशासन ने माना कि यहां खनन हुआ था। टांडा में चेकिंग की। इसके बाद जागोस में छापामारी की गई। यहां छह मुकदमे दर्ज हुए। ट्रक तो पुलिस-प्रशासन के हाथ नहीं लगे, लेकिन बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उधर, शनिवार सुबह पुलिस-प्रशासन को सूचना मिली थी कि  हरियाणा में अवैध खनन कर माफिया ट्रकों को निवाड़ा के रास्ते यूपी में भेज रहे हैं। एडीएम डीपी सिंह और एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा की संयुक्त टीम ने गौरीपुर मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया। मिश्रा ने बताया कि यहां हरियाणा से आने वाले रेत से भरे आठ ओवरलोड ट्रक पकड़े  गए। इनमें निर्धारित 25 टन से अधिक रेत लदे इन ट्रकों पर कार्रवाई की गई है। एडीएम ने बताया कि परिवहन के जुर्माने के अलावा इन पर निर्धारित से  अधिक खनन की धाराओं में कार्रवाई होगी। हरियाणा के सोनीपत प्रशासन से  समन्वय कराकर जांच कराई जाएगी। एक ट्रक में 45 टन तक रेत मिला है। करीब तीन  घंटे तक यह अभियान जारी रहा। चार अन्य माल लदे बगैर सही प्रमाणपत्रों के  वाहन भी सीज किए गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने नहीं दिखाई दूरदर्शिता
बागपत। हरियाणा से रेत के ओवरलोड ट्रकों ने निवाड़ा पुलिस चौकी के सामने से यूपी में प्रवेश किया। कुछ किमी आगे चलते ही प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर से कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा, जबकि  ट्रक को ओवरलोड देख पुलिस को भी कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन माफिया को जमीन देने पर 22 को देंगे जवाब
बागपत।  खनन के परिवहन के लिए माफिया ने फैजपुर-निनाना और फैजुल्लापुर के 24  किसानों से जमीन लेकर रास्ता तैयार कर दिया था। यहां से रेत के वाहन भी गुजरे। शिकायत पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ श्वेताभ पांडेय ने 13  फरवरी को छापामारी कर रास्ते में गड्ढे खुदवा दिए थे, ताकि वहां से वाहन न गुजर सके। 15 फरवरी को दोबारा किए गए निरीक्षण में एसडीएम को इसका पता चला था। उन्होंने इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी। जिलाधिकारी ह्दय शंकर तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट बागपत को  भूमिधरों/कृृषकों के विरुद्ध धाराओं में  वाद योजित करने एवं अवैध खनन कर्ता अर्जुन पुत्र गजे निवासी ग्राम निवाड़ा  के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई।  पुलिस आरोपी अर्जुन की तलाश में ताबड़तोड़  दबिश दे रही है। उधर, एसडीएम कोर्ट द्वारा किसानों को भेजे गए नोटिस के जवाब  दाखिल करने की तिथि भी नीयत कर दी गई है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना  है कि किसान 22 मार्च को जवाब दाखिल करेंगे। 


इन किसानों की रास्ते में गई थी जमीन 
बागपत। एसडीएम के मुताबिक फैजपुर निनाना निवासी रामपाल पुत्र राजवीर सिंह, कलाराम  पुत्र भूल्लन, बाबूराम पुत्र मनफूल, फैजुल्लापुर निवासी जसवंत सिंह पुत्र  लालू, ब्रहम सिंह,रामकरण, अशोक, धर्मेंद्र कुमार, रामकिशन, राकेश पुत्रगण  नत्थू, राकेश व मुकेश पुत्रगण नत्थू, राकेश कुमार पुत्र दिन्ना व सूरजी  पुत्र रामस्वरूप व चरण सिंह पुत्र रामदास, राजेंद्र पुत्र हरवंश, व भूषण  पुत्र खजान, ओमवीर उदयवीर, महकसिंह, राजेंद्र, मैनपाल पुत्रगण हरवंश व  मंगलो देवी पत्नी हरवंश के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed