फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused of the rape tear off the daughter's clothes in front of the mother

रेप के आरोपी ने मां के सामने बेटी के कपड़े फाड़े

Mon, 10 Apr 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 10 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  बड़ौत क्षेत्र के एक गांव में मां के सामने बेटी के कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। आरोप है चार युवकों ने उसको जान से मारने की नीयत से हमला किया। एक आरोपी पहले युवती से दुष्कर्म कर चुका है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


 गांव की युवती ने पुलिस को बताया वह अपनी माता के साथ शनिवार को शाम के समय गांव की मंडी स्थल के पास से गुजर रही थी। तभी एक युवक ने अपने दो चचेरे भाइयों और एक अन्य युवक के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। 
विज्ञापन


बचाव में आई उसकी माता की भी पिटाई की और जान से मारने की धमकी थी। एक आरोपी उसके       साथ दुष्कर्म कर चुका है। आरोपी  के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई          नहीं कर रही है। आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली में आरोपी जुबैर, नदीम, शकील और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाल मुकेश कुमार ने कहा इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed