फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teenager agreed to marry girlfriend on threat

प्रेमिका की धमकी पर निकाह के लिए राजी हुआ युवक

Mon, 05 Jun 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 05 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा।  नगर निवासी शादीशुदा प्रेमी और प्रेमिका ने अपने पति और पत्नी को तलाक दे दिया और दोनों निकाह करने की जिद पर डटे हैं। अब प्रेमिका ने प्रेमी को चेतावनी दी  यदि उसने निकाह नहीं किया तो वह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी। इस धमकी के बाद देर रात समाज के कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद प्रेमी पक्ष निकाह करने के लिए राजी हो गया। सोमवार को दोनों का निकाह होगा। 
विज्ञापन


नगर निवासी एक युवक के साथ क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल में रहते हुए भी विवाहिता का पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके चलते उसने खेकड़ा निवासी अपने पति को एक वर्ष बाद ही तलाक दे दिया और विवाहिता खेकड़ा में ही किराये पर कमरा लेकर रहने लगी। चोरी छिपे दोनों मिलते रहे। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार करीब छह माह पहले तलाश शुदा विवाहिता के परिजनों ने उसका निकाह दिल्ली और युवक के परिजनों ने युवक का निकाह अमीनगर सराय क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ कर दिया। इसके बावजूद महिला ने अपने दिल्ली निवासी पति और प्रेमी ने अमीनगर सराय क्षेत्र निवासी पत्नी को तलाक दे दिया।  फिर से दोनों का मिलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तीन दिन पहले प्रेमिका महिला ने प्रेमी को धमकी दी, अब इस तरह नहीं चलेगा। या तो वह उससे निकाह कर लें, नहीं तो वह थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी। 

सूत्रों के अनुसार प्रेमी ने पहले तो दो दिन तक उसे ऐसे ही बहकाया, लेकिन प्रेमिका महिला के सामने रविवार को उसे झुकना पड़ा।  देर शाम दोनों में निकाह करने के लिए बातचीत चली। देर रात समाज के कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष निकाह करने के लिए राजी हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार प्रेमी प्रेमिका आज (सोमवार ) को निकाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed