फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   teen's murder

फुलैरा में किशोर की हत्या

Sun, 25 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 25 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
teen's murder
बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के गांव फुलेरा में पांच दिन पूर्व लापता हुए किशोर की हत्या कर शव को ईख के खेत में फेंक दिया गया। शनिवार को शव सड़ी-गली हालत में खेत से बरामद हुआ।
विज्ञापन


ग्राम फुलैरा निवासी दुलीचंद का पुत्र मोहित बकरियां चराने के लिए मंगलवार को घर से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि दो बकरियां तो पास के गांव नवादा के समीप मिलीं। हालांकि शेष बकरियां और मोहित का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


शनिवार को मोहित को तलाश करते हुए लोग फुलैरा के ही करीब के ईख के खेत में पहुंचे, जहां मोहित का शव सड़की-गली हालत में पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने शव नहीं उठाने दिया और जमकर हंगामा किया। इसी दौरान डॉग स्क्वायड भी मौके पर ले जाया गया। हालांकि कुछ पता नहीं चल सका। लोगों ने मौके पर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को धक्का देकर भागे बदमाश
दोघट। बदमाशों ने आतंकित कर दो अधिवक्ताओं से बाइक लूटकर फरार हो गए। पुलिस के पहुंचने पर बदमाश पुलिस को धक्का देकर फरार हो गए।

शनिवार की रात करीब 7.30 बजे ग्राम सूजती निवासी अधिवक्ता नीटू और प्रदीप प्रजापति बड़ौत से बाइक से अपने गांव सूजती जा रहे थे। जैसे ही कृष्णा नदी के पुल के समीप पहुंचे, तभी दो बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर उन्हें रोक लिया।

उनकी बाइक छीन ली और उनके हाथ पैर बांधकर पास के खेत में डाल दिया। उसके बाद अधिवक्ताओं की बाइक को सड़क के बीचोंबीच तिरछा खड़ा कर दिया और किसी वाहन के आने का इंतजार करने लगे।

अधिवक्ताओं के अनुसार अधिवक्ताओं को किसी वाहन में साढ़े तीन लाख रुपये आने की सूचना मिली थी और उसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान असारा की ओर से दो सिपाही मौके पर पहुंचे।


बदमाशों के नजदीक पहुंचे उन्हें देखते ही बदमाशों ने दोनों सिपाहियों को धक्का दे दिया और पास के ही ईख के खेत में घुस गए, जिस पर लोगों ने शोर मचा दिया। लोगों ने बदमाशों की ईख में तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed