फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   teasing in District hospital NRC

जिला अस्पताल की एनआरसी में छेड़छाड़

Thu, 07 Dec 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 07 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में तैनात केयर टेकर ने यहां भर्ती बच्चे की मां से छेड़छाड़ की। आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सीएमएस से की। उन्होंने तीन सदस्यीय सदस्यीय जांच समिति बनाई और समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


छपरौली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने सीएमएस को दिए शिकायत पत्र में बताया  28 नवंबर को वह अपनी मासूम बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने उसे पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती किया ।
विज्ञापन


तभी से उसका वहां इलाज चल रहा है। उसकी पत्नी बेटी के पास रहती है। उन्होंने कहा एनआरसी में तैनात एक केयर टेकर उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। उससे अश्लील बातें करता है, इतना ही नहीं आरोपी ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। परेशान होकर पत्नी ने उसको इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युवक ने कहा आरोपी केयर टेकर की हरकतों के कारण अस्पताल में अपनी बच्ची का इलाज नहीं कराना चाहता है। उसने अपनी बच्ची की छुट्टी कराने और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने शिकायत की जांच के लिए तीन चिकित्सकों का पैनल गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।


एक बच्चे की हो चुकी है मौत
बागपत। जिला अस्पताल की एनआरसी तब चर्चाओं में आई, जब यहां पिछले दिनों एक बच्चे की मौत हो गई । पिछले माह एडी हेल्थ ने खुद अस्पताल में पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली, यही नहीं बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। कई बार यहां भर्ती बच्चों के परिजन आरोप लगा चुके हैं, कि सही इलाज नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed