{"_id":"594eb5484f1c1b83688b48ff","slug":"suspended-sdo-of-power-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के एसडीओ निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत निगम के एसडीओ निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
शामली में छह साल पहले अनियमितताओं के मामले में बागपत विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता के बाद बड़ौत में अधिशासी अभियंता द्वितीय कार्यालय पर तैनात एसडीओ निलंबित कर दिए गए हैं। इसकी शासन स्तर पर जांच चल रही थी। अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
एसडीओ सुभाषचंद वर्ष 2011-12 मेें शामली मेें तैनात थे। वहां के किसानों और अन्य लोगों ने नलकूप कनेक्शनों के इस्टीमेट में गड़बड़ी करने समेत कई शिकायतें सामने आई थीं। इससे पहले बागपत जनपद मेें तैनात पूर्व एसई वीके पांडेय की भी लगातार शिकायतें होती रहीं।
निगम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मेरठ के विद्युत अफसरों ने इसकी जांच कर रिपोर्ट शासन को साैंप दी थी। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जहां गत 13 मई 2017 को बागपत जनपद में तैनात पूर्व एसई वीके पांडेय को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं, बड़ौत में अधिशासी अभियंता द्वितीय कार्यालय पर कुछ माह पूर्व तैनात हुए एसडीओ सुभाषचंद को भी अब निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता द्वितीय एसपी टांक से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि शामली प्रकरण में मिली अनियमितता की शिकायत पर जांच के बाद एसडीओ को निलंबित किया गया है।