फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Surrender in Court of GRP convicted of rape

दुष्कर्म के आरोपी जीआरपी के सिपाही का कोर्ट में सरेंडर 

Wed, 29 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 29 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Surrender in Court of GRP convicted of rape
कोर्ट - फोटो : Pintrest
बागपत। रेलवे स्टेशन के क्वार्टर में महिला से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे जीआरपी के आरोपी सिपाही ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को इसका पता भी नहीं चला। आरोपी पांच माह से फरार चल रहा है। 
विज्ञापन


महिला ने पांच माह पूर्व बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी थी कि उसके पति जीआरपी में तैनात है, उनकी दूसरे जनपद में तैनाती है। वह बड़ौत में रेलवे के क्वार्टर में रहती है। वह एक दिन घर पर अकेली थी। तभी जीआरपी का एक सिपाही अपनी पत्नी के साथ उनके क्वार्टर में पहुंचा। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। धमकी दी कि मुंह खोला तो उसे जान से मार दिया जाएगा। उसकी पत्नी ने उसका पूरा सहयोग किया। आरोपी सिपाही खालिद अखलाक और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। अखलाक ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाल मुकेश कुमार का कहना है कि रेप के आरोपी खालिद अखलाक की गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस दबाव के चलते ही उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। 
विज्ञापन


जीआरपी के अफसरों ने खालिद को कर दिया सस्पेंड 
बागपत। आरोपी खालिद अखलाक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही जीआरपी के अफसरों ने उसको सस्पेंड कर दिया था। आरोपी रूड़की का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed