{"_id":"574b45844f1c1b7c281092ed","slug":"stress-on-dropping-the-wall-of-the-cemetery-in-ratoul","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में कब्रिस्तान की दीवार गिराने पर तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रटौल में कब्रिस्तान की दीवार गिराने पर तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
Updated Mon, 30 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
रटौल गांव में गिराई गई कब्रिस्तान की दीवार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रटौल गांव में कब्रिस्तान की दीवार को शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने गिरा दिया। इससे रविवार को वहां तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लोगों ने बताया कि एक साल पहले गांव में कब्रिस्तान की चारदीवारी का निर्माण किया गया था। शनिवार देर रात शरारती तत्वों ने करीब 50 मीटर लंबी दीवार गिरा दी। रविवार सुबह राहगीरों ने दीवार गिरी देखी। इसका पता चलते ही मौके पर काफी लोग जमा हो गए।
इससे वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों का कहना है कि गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए असामाजिक तत्वों ने यह खुराफात की है। इस दौरान कुछ लोगों ने समझदारी परिचय देते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। लोगों ने पुलिस से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। खेकड़ा थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल का कहना है कि कब्रिस्तान की दीवार गिराने का मामला गंभीर है। पता लगाया जा रहा है कि दीवार को किसने गिराया है।