फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Stolen and burnt in the house

मकान में चोरी कर आग लगाई

Wed, 24 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Wed, 24 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Stolen and burnt in the house
चांदीनगर के गोना गांव में आग से नष्ट सामान दिखाती पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गौना गांव में एक मकान में सोमवार रात में पहले चोरी की गई, इसके बाद मकान में आग लगा दी। इससे मकान का सभी सामान जल गया। पीड़ितों ने घटना की पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन


  गौना निवासी रहीसूद्दीन 40 दिन की जमात पर गए हुए हैं। उसकी पत्नी असारा गांव में अपने मायके में गई हुई थी और बच्चे सोमवार की रात में पड़ोस में अपने चाचा के मकान में सो रहे थे। उनके मकान का ताला लगा हुआ था। देर रात चोर छत के रास्ते मकान में घुस आए। पहले मकान से दो हजार रुपये नगद, पांच किलोग्राम देसी घी और अन्य कीमती सामान चोरी किया। 
विज्ञापन


इसके बाद सामान में आग लगाकर चोर भाग गए। आग की लपटी उठती देख मोहल्ले के लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरेलू सामान जल चुका था। पता चलते ही परिजन घर पर पहुंचे। घटना की पुलिस से शिकायत की। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुराना में चार घरों में लाखों की चोरी
बड़ौत (ब्यूरो)।  गुराना गांव में सोमवार की रात में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर कई लाख रुपये की नगदी, सोने-चांादी के जेवरात चोरी कर ले गए। इस चोरी की घटना का उस समय पता लगा जब परिजनों की आंख खुली तो उनके मकानों के ताले टूटे पड़े थे और सामान खुर्द-बुर्द पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर चली आई।

इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। चोरों ने सोमवार की रात में सबसे पहले राजू कश्यप पुत्र जयसिंह (जो कोल्हू चलाता है) के घर को निशाना बनाया। उनका पूरा परिवार मकान की  छत पर सो रहा था। चोर मकान पीछे से दीवार पर सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे और वहां से 80 हजार रुपये की नगदी और एक किलो चांदी के जेवरात, छह जोड़ी सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। इनकी कीमत छह लाख रुपये बताई है।

इसके बाद चोरों ने अमरपाल पुत्र दलेल के घर को निशाना बनाया। वहां पर भी पूरा परिवार छत पर सो रहा था। चोर यहां से 10 हजार की नगदी, सोने और चांदी के जेवरात समेत 50 हजार का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने बबलू के मकान को निशाना बनाया। इनका भी परिवार छत पर सो रहा था।


चोर यहां से 30 हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत 80 हजार का सामान चोरी कर ले गये। बाद में चोरों ने राजू पुत्र राहुल के मकान को निशाना बनाया। चोर यहां से 50 हजार की नगदी, सोने-चंादी के जेवरात समेत एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। जब सुबह उठकर वे नीचे मकान में आए तो वारदात का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed