{"_id":"f2048ffbf719f0fb97f3bb90bf3de49e","slug":"son-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्र-मंत्र के विरोध में बेटे का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंत्र-मंत्र के विरोध में बेटे का कत्ल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बिनौली गांव में तांत्रिक क्रिया का विरोध करने पर युवक निखिल की हत्या कर दी गई। आरोप है कि कथित तांत्रिक एवं परिवार के लोगों ने उसकी हत्या की है। परिजन आनन-फानन में दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थेे कि पुलिस ने भी पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतक के पिता एवं कथित तांत्रिक को भी हिरासत में लिया है। इस मामले मे गांव के चौकीदार ने थाने में तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम बिनौली निवासी यशपाल का 25 वर्षीय पुत्र निखिल रात अपने कमरे में ठीक-ठाक सोया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। गांव में निखिल की मौत की सूचना से खलबली मच गई। लोगों के अनुसार परिजनों ने किसी को सूचना दिए बगैर ही निखिल के दाह संस्कार की तैयारी कर ली। रिश्तेदारों को भी नहीं बुलवाया गया।
संदेह होने पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निखिल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने निखिल के पिता यशपाल और कथित तांत्रिक ग्राम भड़ीना निवासी ऋषिपाल को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
गांव के चौकीदार नसीम ने बिनौली थाने पर तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया है कि तंत्र-मंत्र का विरोध करने पर निखिल की तांत्रिक एवं उसके परिवार के लोगों ने हत्या की है। उधर, थानाध्यक्ष नरेश चंद आजाद का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कथित तांत्रिक और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।
शनिदेव का मंदिर बनवा रहा यशपाल
बागपत। गांव के लोगों ने बताया है कि कई वर्षों से तांत्रिक ऋषिपाल ने मृतक निखिल के परिजनों को अपने कब्जे में किया हुआ है। निखिल का पिता यशपाल अपने ही क्षेत्र में शनि का मंदिर भी बनवा रहा है, जहां पर तांत्रिक पूजा पाठ भी करता है। निखिल इसका विरोध करता था। इसी कारण उसे निशाना बनाया गया है।