फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   searching missing boy in jungle

लापता छात्र की तलाश में खंगाला जंगल

Sun, 27 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 27 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
searching missing boy in jungle
बागपत के बड़ौत क्षेत्र के
विज्ञापन
पठानकोट बड़का रोड से लापता छात्र का 12 दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। हिलवाड़ी और बड़का गांव के जंगल ने हथियारबंद लोगों द्वारा छात्र को देखे जाने पर पुलिस और परिजनों ने जंगल में घंटों कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पठानकोट निवासी हारूण का 13 वर्षीय पुत्र शोएब 14 सितंबर को लापता हो गया था। वह कक्षा आठ का छात्र था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।

शुक्रवार को हारूण ने कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को छात्र के परिजनों को बड़का और हिलवाड़ी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि एक बच्चे को छह-सात हथियारबंद लोगों के साथ देखा गया है।

इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी वीके सिंह के साथ परिजनों ने हिलवाड़ी व बड़का गांव के जंगल में घंटों कांबिंग की, लेकिन छात्र का कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने शोएब की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed