फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rupees missing from bag in bus, woman passenger engaged in conductor

बस में बैग से रुपये गायब, परिचालक से उलझी महिला यात्री

Mon, 19 Jun 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-रोहटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-रोहटा Updated Mon, 19 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत से बस में सवार होकर आ रही महिला के बैग से रुपये गायब हो गए। उसने परिचालक पर रुपये निकालने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। महिला और उसके परिजनों ने पुलिस के सामने ही शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर बस परिचालक से हाथापाई की। इससे वहां हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


बड़ौत के दिल्ली बस स्टैंड से मिनी बस में एक महिला अपने भाई के साथ खेकड़ा पाठशाला के लिए सवार हुई। परिचालक ने उससे किराया लिया। इसी दौरान महिला के बैग से 1400 रुपये गायब हो गए। पता चलने पर उसने परिचालक पर बैग से रुपये निकालने का आरोप लगाकर बस में हंगामा कर दिया। इसी दौरान बस शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंच गई।
विज्ञापन


महिला और उसके भाई ने परिचालक को बस से उतार लिया। उन्होंने उससे रुपये देने के लिए कहा, परिचालक ने रुपये निकालने से साफ इंकार किया। उनकी चौराहे पर पुलिस के सामने ही हाथापाई हुई। पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। वहां पर परिचालक की तलाशी ली गई। उस पर महिला के रुपये नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed