फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus at Gokshi near Cave Baba Temple

गुफा बाबा मंदिर के पास गोकशी पर हंगामा

Mon, 02 Oct 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 02 Oct 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at Gokshi near Cave Baba Temple
गुफा बाबा मंदिर के पास गोवंश कटान पर सीओ से नाराजगी जताते ‌हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा वाले बाबा मंदिर के निकट शनिवार की रात एक खेत में छह गोवंश का कटान किया गया। रविवार सुबह इसका पता लगते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। कार्रवाई को लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में मुकदमा दर्ज कर अफसरों ने जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया। तब वे शांत हुए।
विज्ञापन


सरूरपुर कलां गांव के किसान चौधरी सुरेश का खेत गुफा-बाबा मंदिर के सामने नौरोजपुर जाने वाले रास्ते पर है। रविवार सुबह उनके खेत में गोवंश के अवशेष पड़े मिले। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और विरोध करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इस दौरान गोवंश के अवशेष मौके से उठाने को लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ दिलीप सिंह ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप के मीडिया प्रभारी सुनील चौहान का कहना है कि छह गोवंश का रात में कटान किया गया है। बाद में सरूरपुर ग्राम प्रधान जीत सिंह की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।  कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।  

केस का जल्द खुलासा न होने पर करेंगे आंदोलन  ः हिंदू संगठनों से जुड़े ब्रजमोहन, विक्की चौधरी, हिमाशु शर्मा, दामोदर शर्मा, राकेश चौहान आदि ने गोवंश की हत्या पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने जल्द केस का खुलासा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। 

भट्ठे की झुग्गियों में मिले पशुओं के अवशेष  
बागपत। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि गोवंश का कटान भट्ठे की ईंट पथाई वाले स्थान पर किया गया है। भट्ठे की झुग्गियों में पुराने अवशेष पड़े हुए मिले। इससे आशंका है कि यहां लंबे समय से पशुओं का कटान किया जा रहा है।


डेढ़ माह पूर्व ट्यौढ़ी में मिले थे गोवंश के अवशेष  
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्यौढ़ी गांव के पास भी डेढ़ माह पूर्व मृत गोवंश पड़े मिले थे। उनको गर्दन रेतकर मारा गया था। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। बड़ौत थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने केस का अभी तक खुलासा नहीं किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed