राजकली देवी मेमोरियल हास्पिटल में मारा छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व राजकली देवी मेमोरियल हास्पिटल पर सोनीपत की एक महिला के गर्भ का लिंग परीक्षण किया गया था। लिंग परीक्षण कराने के लिए चिकित्सकों ने महिला से 18 हजार रुपये भी लिए थे। इसकी सूचना हरियाणा में एसीएमओ डा. अनविता कौशिक व पीसीपीएनटीडी नोडल अधिकारी सोनीपत हरियाणा डा. आदर्श शर्मा को मिली तो वे बड़ौत तहसील पहुंचे और एसडीएम दीपाली कौशिक को घटना की पूरी जानकारी देते हुए छापेमारी करने के मदद मांगी। इस पर एसडीएम दीपाली कौशिक, नोडल अधिकारी डा. यशवीर सिंह, रमाला पुलिस व सीएमओ बागपत कार्यालय से कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल मेें छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लिंग परीक्षण पाया गया।
जिस पर अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन को सीज कर दिया गया है। एसडीएम दीपाली कौशिक ने बताया कि अस्पताल पर तैनात चिकित्सक लिंग परीक्षण कराने के लिए मरीजों से हजारों रुपये ऐंठते थे। अस्पताल से 18 हजार रुपयों की नगदी भी बरामद की गई है। अवैधानिक लिंग परीक्षण करने में आरोपी महिला नर्सरी नूरजहां व चिकित्सक डा. ऋषिपाल को गिरफ्तार किया गया है। डा. अनविता कौशिक ने दोनों के खिलाफ अवैधानिक रूप से लिंग परीक्षण कराने को लेकर रमाला थाना पर मुकदमा दर्ज कराया है।