फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Priyanshu lost the battle of life

जिंदगी की जंग हार गया प्रियांशु

Sun, 25 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 25 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Priyanshu lost the battle of life
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ-बागपत मार्ग पर क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट हाईस्कूल की बस हादसे में घायल हुए पांचवीं कक्षा के छात्र प्रियांशु (12) की 11 दिन बाद शनिवार को गाजियाबाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र के शव को पैतृक गांव बली में लाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।
विज्ञापन


क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल की बस 14 अक्तूबर को अग्रवाल मंडी टटीरी के एक पब्लिक स्कूल के पास गड्ढे में धंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में मेवला गांव के छात्र आयुष की मौत हो गई थी। करीब 25 बच्चे घायल हो गए थे।
विज्ञापन


बली गांव के पुरुषोत्तम की बेटी अनुष्का एवं विनोद का बेटा प्रियांशु और पांच वर्षीय भूदेव गंभीर रूप से घायल हो गया था। अनुष्का के पैर का सफल आपरेशन के बाद वह अस्पताल से घर लौट आई है।घायल प्रियांशु का गाजियाबाद के मोहननगर में स्थित नरेंद्र मोहन अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वब 10 दिन तक कोमा में रहा। चिकित्सकों से उसे वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। शुक्रवार की रात से उसकी हालत काफी बिगड़ गई। शनिवार की सुबह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर को बली गांव में उसका शव पहुंचा। गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में गांव और आसपास के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।

विधायक और अधिकारी को देख भड़के लोग 
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। स्कूल बस हादसे के दस दिन बाद भी घायलों और मृतक के घर न तो प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी पहुंचा और न ही जनप्रतिनिधि। प्रियांशु की मौत के बाद वहां पर एसडीएम राकेश कुमार और बड़ौत बसपा विधायक लोकेश दीक्षित के पहुंचते ही लोग आगबबूला हो गए।

लोगों ने एसडीएम से नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन आंखें बंद करके बैठा हुआ है। 10 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक बस चालक की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं आज तक जिस गड्ढे के कारण हादसा हुआ है, पीडब्लूडी द्वारा उसे भी नहीं भरवा पाया है।

घायलों और मृतकों के परिजनों के घर कोई आज तक प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि सांत्वना देने नहीं पहुंचा। प्रियांशु की मौत के बाद शनिवार को एसडीएम के पहुंचने पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था।
लोगों ने एसडीएम और विधायक से सख्त लहजे में नाराजगी जताते हुए कहा कि आज यहां पर क्या रखा है।

यहां पर क्या जनाजा देखने आए हो। विधायक से नाराजगी जताने पर कुछ लोग आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर कहासुनी हुई। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर और गांव के जिम्मेदार लोगों ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि अभी भी स्कूली बसों में भूसे की तरह बच्चे भरकर जा रहे हैं।

हालांकि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सीडीओ को ज्ञापन देकर अपनी विधायक निधि से इलाज के लिए पैसा भी रिलीज करने के लिए कह दिया है।

बस मालकिन समेत चार आरोपी
बागपत। क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट हाईस्कूल की स्कूल बस हादसे में पुलिस ने बस मालकिन और उनके ठेकेदार पति समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।

घटना के समय बस चला रहे हेल्पर खट्टा प्रह्लादपुर निवासी सुदामा के खिलाफ बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस तभी से ही आरोपी की गिरफ्तारी और केस की विवेचना में लगी हुई है। पुलिस की जांच में सुदामा के अलावा कई नाम सामने आए हैं।


कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि बिलोचपुरा निवासी बस मालकिन सूचना देवी, उसके पति मनोज शर्मा तथा चौपड़ा गांव के बस ड्राईवर राहुल त्यागी को आरोपी बनाया गया है। मनोज फिलहाल बागपत में कोर्ट रोड पर रहता है। मनोज का परिचालक सुदामा चचेरा साला है।

उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed