{"_id":"58d569ec4f1c1ba06e1a4a4c","slug":"pracharya-ke-ghar-laakhon-ki-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राचार्य के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य के घर लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। लुहारी गांव में चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के प्राचार्य के आवास के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत 20 लाख का सामान चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर परिवार को घटना के बारे में पता चला।
चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य का लुहारी गांव में मकान है। बृहस्पतिवार रात उनके मकान में बाहर के कमरे में उनकी मां ओमकली बच्चों के साथ सोई हुई थी। डॉ. संजीव आर्य और उनके भाई डॉ. अशोक कुमार आर्य गांव में ही दूसरे मकान पर सोए हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े चार बजे ओमकली दूध निकालने उठी तो उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगी थी। उसके शोर मचाने पर दूसरे मकान में सोए डॉ. अशोक कुमार और अन्य ग्रामीणों ने कुंडी खोली। अंदर मकान के सारे ताले टूटे थे। अलमारी, संदूक भी खाली थे।
रात में चोर मकान में रखे 7.5 लाख रुपये की नगदी, 30 तोले सोने के सामान और ढाई किलो चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर ले गए। करीब 20 लाख रुपये की चोरी बताई जा रही है। सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार और डॉग स्कवॉड की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। डॉ. अशोक आर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।