फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police declined to perceive, jumping from roof ran Prince

पुलिस देखती रह गई, छत से कूदकर भागा प्रिंस

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला
ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Police declined to perceive, jumping from roof ran Prince
रोडवेज बस लूट और अन्य कई संगीन मामलों में फरार चल रहे आरोपी आईटीबीपी के बर्खास्त सिपाही आदित्य उर्फ प्रिंस मंगलवार सुबह पुलिस के हाथों से निकल गया। ककड़ीपुर गांव में दबिश के दौरान आरोपी मकान की छत से कूदकर फरार हो गया और पुलिस उसे देखती रह गई।
विज्ञापन


 कोतवाली पुलिस के मुताबिक छपरौली क्षेत्र के गांव ककौर निवासी आदित्य उर्फ प्रिंस, एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। 23 दिसंबर को ककड़ीपुर पुलिस चौकी के पास रोडवेज बस लूटी थी। विरोध करने पर उसने परिचालक को गोली मार दी थी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। एक माह पूर्व 23 नवंबर को भी उसने अपने साथियों के साथ रोडवेज बस लूटी थी।
विज्ञापन


पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। दो दिन पूर्व पुलिस ने उसके पिता सत्यवीर को भी गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार सुबह रमाला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रिंस, ककड़ीपुर गांव स्थित एक मकान में छुपा हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की। मगर, प्रिंस मकान की छत कूदकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पूरे गांव और जंगल में तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमाला थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि आरोपी प्रिंस, ककड़ीपुर गांव में राजकुमार के मकान में छुपा हुआ था। दबिश दी तो वह फरार हो गया। उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

q प्रिंस ककौर का साथी नीरज गिरफ्तार ः रमाला। रमाला पुलिस ने आईटीबीपी के बर्खास्त सिपाही आदित्य उर्फ प्रिंस के साथी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। नीरज से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि प्रिंस ने ही रोडवेज बस लूट की घटनाएं की है। इसके अलावा उसने कई लूट की घटनाओं का इकबाल किया है।

आरोपी नीरज, गांव अट्टा (शामली) का रहने वाला है। रमाला थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि नीरज ने पूछताछ में बताया कि प्रिंस, क्षेत्र में लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। प्रिंस ने अपने साथी रोहित ककौर, असारा गांव के वसीम और अनीश के साथ मिलकर 23 दिसंबर को रोडवेज बस में लूट की थी। 30 दिसंबर को प्रिंस ने अपने साथी कपिल शर्मा खेड़ी के साथ बड़ौत नहर के पास से लिफ्ट लेकर कार लूटी थी। बाद में कार को रमाला क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए थे।

कार से सौर ऊर्जा की प्लेट और बैटरी निकाल ली गई थी। प्रिंस के गैंग में 10-12 सदस्य हैं। उनके साथ मिलकर ही वह लूट करता है। उसका अधिकांश बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर में रहता है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रिंस और उसके साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

q राहुल खट्टा से अपना बड़ा नाम चाहता है प्रिंस ः बागपत। पुलिस के मुताबिक नीरज ने बताया कि प्रिंस अपराध की दुनिया का बादशाह बनना चाहता है। वह अपना नाम राहुल खट्टा से बड़ा चाहता है। प्रिंस बार-बार यह जिक्र करता है।

q एके-47 लेकर भागने पर हुआ था बर्खास्त ः बागपत। आईटीबीपी में तैनाती के दौरान राजस्थान से चार साल पूर्व प्रिंस ने एके-47 लेकर भागने का प्रयास किया था। जवानों ने उसे पकड़ लिया था। इसी पर अफसरों ने उसे बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed