{"_id":"57f2bf3c4f1c1b9232270125","slug":"police-clamped-down-on-gurana-kpil-monu-jat-buddies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मोनू जाट के साथी कपिल गुराना पर शिकंजा कसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मोनू जाट के साथी कपिल गुराना पर शिकंजा कसा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। 50 हजार रुपये के इनामी मोनू जाट के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसके साथी कपिल गुराना पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने किसान लाल बहादुर की हत्या में शामिल रहे कपिल और शेखर को मुल्जिम बना लिया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
मेरठ के रोहटा निवासी मोनू जाट और कस्बा टीकरी निवासी नितिन शुक्रवार की रात में सोनीपत में पकड़े गए थे। बागपत के पुलिस अफसरों ने वहां पर जाकर उनसे पूछताछ की तो मोनू ने पुलिस के सामने अपने साथियों और ठिकानों के बारे में बता दिया था।
सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया मोनू गुराना गांव के पूर्व प्रधान कपिल के इशारों पर घटना को अंजाम दे रहा था। कपिल ही उसे असलाह और कारतूस उपलब्ध कराता था। यहां तक की टीकरी के किसान चौधरी लाल बहादुर सिंह की 24 सितंबर को हुई हत्या में कपिल मोनू के साथ था।
विज्ञापन
इस घटना में मोनू, नितिन के अलावा रोहटा का शेखर और गुराना का कपिल शामिल रहे है। इसलिए आरोपी कपिल और शेखर को केस का मुल्जिम बना लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा जो लोग मोनू की मद्द करते थे। उनकी भी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।