फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police boarded the three rogue handle

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश

Thu, 19 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर-बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर-बागपत Updated Thu, 19 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Police boarded the three rogue handle
चमरावल गांव के ईंट भट्ठे पर भट्ठा मालिक भूपेंद्र ढाका से रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाशों ने मालिक के न मिलने पर भट्ठे पर जमकर फायरिंग की। पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस टीम पर भी फायर किए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोच लिया। इनमें एक जिला बदर बदमाश भी शामिल है। इनके पास से एक रायफल, बंदूक और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश ढिकौली निवासी संजीत ढाका, उसका भांजा शुभम गांव कनियान (शामली) तथा सागर निवासी नई मंडी मुजफ्फरनगर है। चांदीनगर एसओ सुभाष यादव के अनुसार ढिकौली निवासी भूपेंद्र ढाका का चमरावल के जंगल में ढिकौली-ओगटी मार्ग पर ईट भट्टा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र अपने गांव क अलावा नोएडा में भी रहते हैं। ढिकौली गांव का संजीत ढाका, उनसे पिछले चार-पांच दिनों से लगातार दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था, लेकिन उन्होंने उसकी मांग पूरी नहीं की। बुधवार सुबह संजीत ढाका रंगदारी मांगने के लिए भूपेंद्र के घर पर ही पहुंच गया। भूपेंद्र ने रकम देने में आनाकानी की तो वह भूपेंद्र को धमकी देकर लौट गया।

दोपहर करीब तीन बजे संजीत अपने भांजे शुभम के अलावा सागर के साथ भूपेंद्र के भट्ठे पर पहुंचा। वहां पर भट्टा मालिक भूपेंद्र ढाका मौजूद नहीं थे। बदमाश उनके भट्ठे के दफ्तर की तालाबंदी कर फायरिंग करते हुए छत पर चढ़ गए। भट्ठे पर रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


सूचना पर कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। बकौल पुलिस खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से देशी राइफल (एके-47 की आकृति की), एक बंदूक और एक तमंचा बरामद हुआ है। आरोपियों से पूछताछ की जा  रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed