फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   pesi par aaye shooter ko daru dete pakra

पेशी पर आए शूटर को दारू देते पकड़ा

Wed, 26 Aug 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 26 Aug 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
मेरठ जेल से पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर उधम सिंह करनावल के शूटर मनीष उर्फ अन्ना को न्यायालय की दीवार फांदकर एक युवक ने पानी की बोतल में शराब देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी बावली गांव का संजय पुत्र राकेश है। मंगलवार की दोपहर वह न्यायालय की दीवार कूदकर हवालात के कमरे में बंद बंदी मनीष उर्फ अन्ना के पास जा रहा था। वह हाथ में पानी की बोतल लिए हुए था। इसी दौरान पुलिस वालों ने उसे देख लिया और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि हवालात के कमरे में बंद उनके गांव के मनीष को वह पानी देने के लिए आया था। उसे बाहर बैठे कई लोगों ने यहां पर भेजा है। पुलिस ने उसके साथियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा है कि आरोपी संजय हवालात में बंद मनीष उर्फ अन्ना को पानी की बोतल में शराब देने आया था। उसे पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मनीष का भागने का तो नहीं था इरादा
बागपत। आरोपी संजय का मनीष उर्फ अन्ना को पुलिस अभिरक्षा से भगाने का तो इरादा नहीं था। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है।


बंदी ने तो नहीं किया भागने का प्रयास !
बागपत। कचहरी की दीवार फांदकर युवक के देखे जाने पर हड़कंप मच गया। शोर मच गया कि बंदी ने भागने का प्रयास किया है। हालांकि पुलिसवालों ने उसे पकड़ लिया। इस बारे में एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि किसी भी बंदी ने भागने का प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed