{"_id":"58fbab884f1c1be32c8b479d","slug":"pehle-talaq-diya-ab-de-rahe-dhamki","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले तलाक दिया, अब दे रहे हैं धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले तलाक दिया, अब दे रहे हैं धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत क्षेत्र की महिला का आरोप है कि उसके पति ने फोन पर तलाक दिया। देवर ने हलाला के नाम पर दुष्कर्म किया। अब आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
बड़ौत क्षेत्र की महिला का कहना है कि उसका निकाह तीन साल पहले दिल्ली निवासी युवक से हुआ था। दहेज में दो लाख रुपये नगद और बाइक न मिलने पर ससुरालवाले उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे थे। उसके पति का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
इसके चलते उसके पति ने उसको फोन पर तलाक दे दिया था। इतना ही नहीं हलाला के नाम पर उसके देवर ने उसकी अस्मत लूटी। बाद में ससुरालियों ने धमकी दी यदि किसी के सामने जिक्र किया तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोपी ससुराल वाले खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। उसने शनिवार को एसपी दफ्तर में एएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने बड़ौत पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।