फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Organically in the victory celebration all over district

जीत के जश्न पर जिलेभर में बवाल

Mon, 14 Dec 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 14 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Organically in the victory celebration all over district
पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान कई जगहों पर एजेंट मतों को लेकर आपस में भ्रिडे़, जिससे कई बार हंगामा हुआ। पुलिस ने लाठियां फटकारी। कई लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया। मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा कर रहे समर्थकों को पुलिस ने दौड़ा -दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन


बागपत में ब्लाक स्तर पर वोटों की गणना हुई। विभिन्न ब्लाकों पर वोटों को लेकर एजेंट आपस में भिड़े । पिलाना ब्लाक के डौला गांव के आर्य भट्ट कालेज में मतगणना के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सैड़भर गांव के प्रधान प्रत्याशी और उनके समर्थक आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह शांत नहीं हुए तो पुलिस ने जमकर लाठियां फटकारी। बागपत के एसपीआर सी कालेज में कई बार पुलिस ने लाठियां फटकाकर हंगामा करने वालों को खदेड़ा। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि मतगणना पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत में मतगणना स्थल के बाहर सुबह पांच बजे से ही प्रधान समर्थक इकट्ठे हो गए थे। पुलिस ने उन्हें वहां से काफी हटाने का प्रयास किया। उसके बाद भी वे वहां से नहीं गए। उन्होंने वहां पर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

कड़ी सुरक्षा में हुए मतगणना
बागपत। जनपद में मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय और एसपी रवि शंकर छवि ने मतगणना स्थलों का जायजा किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हार होती देख पड़ा दिल का दौरा ः अमीनगर सराय। हिसावदा गांव में प्रधान पद के लिए निशा देवी चुनाव मैदान में थी। उनके पति सतपाल मलिक उर्फ हिटलर, मतगणना स्थल पर एजेंट के रूप में पहुंचे। मतगणना के दौरान हार होती देख हिटलर को दिल का दौरा पड़ गया। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

शिकायत पर बदले मतगणना कर्मी ः अमीनगर सराय। डौला गांव के आर्य भट्ट कालेज में चल रही मतगणना के दौरान रोशनगढ़ के प्रधान प्रत्याशियों ने मतगणना कर्मचारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसी दौरान वहां पर पुलिस प्रशासन के अफसर पहुंचे। अधिकारियों ने मतगणना कर्मचारियों को उसी समय बदल दिया।

खाना न मिलने पर कर्मियों का हंगामा ः अमीनगर सराय। आर्यभट्ट कालेज में मतगणना कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि वोटों की गिनती खत्म होने के बाद दोपहर तीन बजे तक उन्हें किसी ने खाना तो दूर पानी तक को नहीं टोका। इसे लेकर उन्होंने जमकर हंगामा काटा।

ग्रामीणों की पुलिस से हुई झड़प
बड़ौत। कालिंदी कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने भीड़ पर लाठियां फटकार कर खदेड़ा। इस दौरान पुलिस की ग्रामीणों से तीखी झड़प हुई। मतगणना के दौरान सुबह से ही बड़ौत से छपरौली मार्ग पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया था।


छपरौली चुंगी पर ही भारी वाहनों को रोक दिया गया था। इसके बाद भी दो स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई। किसी भी प्रत्याशियों के समर्थकों कों ट्रैक्टर-ट्रॉली व भारी वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया गया। मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ को भगाने के लिए कईं बार पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed