{"_id":"a35e4705c0523e1832bbdcc4a5217653","slug":"onwer-killing-in-baghpat-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आन की खातिर बहन की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आन की खातिर बहन की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के गांव सिरसलगढ़ के मजरे दरकावदा में दो दिन पूर्व प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर गुस्साए युवक ने अपनी 19 वर्षीय बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे एएसपी और बिनौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरकावदा गांव के महबूब की बेटी रिजवाना का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका उनके परिजनों को पता चल गया था। रिजवाना के परिजनों ने उन दोनों के मिलने पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद वे आपस में मिलते रहे।
मां जुबेदा के मुताबिक दो दिन पूर्व परिजनों ने रिजवाना को प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी से गुस्साए उसके भाई नाजिर ने रविवार रात करीब आठ बजे रिजवाना की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
मौके पर लोग इकट्ठे हो गए, जिन्हें देख नाजिर फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी विद्या सागर मिश्र और बिनौली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। एएसपी का कहना है कि रिजवाना की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
समझाने पर नहीं मानी तो मार दी गोली
बागपत। ग्राम दरकावदा निवासी जुबेर ने अपनी बहन रिजवाना को पड़ोसी से फोन पर बात न करने, उससे न मिलने के बारे में कई बार समझाया, धमकाया लेकिन वह नहीं मानी। नाजिर ने गुस्से में उसका मोबाइल तक तोड़ दिया। फिर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ और गुस्से की आग में जल रहे जुबेर ने रिजवाना को गोली मार दी।
मृतका की मां जुबैदा ने पुलिस को बताया कि नाजिर ने उसे कई बार डांटा। वह नहीं चाहता था कि उसकी बहन किसी युवक से बात करे और मिले। इसी गुस्से में आक नाजिर ने रिजवाना का मोबाइल भी तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने भी रिजवाना को खूब समझाया।
रिजवाना फिर भी नहीं मानी, तो नाजिर गुस्से से तिलमिला उठा। पहले तो उस पर गुस्सा किया और फिर गोली मार दी। गोली मारकर जुबेर घर से भाग गया। जबकि रिजवाना की मौके पर ही मौत हो गई।
नाजिर ने ही की हत्या
एसपी रवि शंकर छवि ने कहा कि युवती पड़ोस के युवक से फोन पर बातें करती थी। उसके परिजनों ने उसे देख लिया था। उन्होंने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर रिजवाना के बड़े भाई नाजिर ने उसकी गोली मारकर हत्या की है। मृतका रिजवाना की मां जुबैदा ने इस तरह की जानकारी दी है।