फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nephew was killed in an extramarital affair

अवैध संबंधों के चक्कर में मार दिया था भतीजा

Sat, 04 Mar 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला-बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला-बड़ौत Updated Sat, 04 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
चार माह पूर्व बुढ़पुर गांव में सीआरपीएफ के पूर्व जवान अश्वनी की हत्या अवैध संबंधों के चलते उसके ही चाचा ने की थी। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व एक खोखा बरामद किया है।     
विज्ञापन


बुढ़पुर गांव में 10 नंवबर 2016 को सीआरपीएफ के पूर्व जवान अश्वनी उर्फ काला पुत्र राजकुमार की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वह अपनी ट्यूबवेल पर घूमने गया था। इस मामले में उसी के चाचा विनोद पुत्र बलबीर ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया था। पुलिस का शक चाचा विनोद पर ही था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि अश्वनी का  परिवार में ही किसी से अवैध संबंध थे जिस कारण वह नौकरी भी छोड़ आया था।  थाना प्रभारी रमाला शरद तिलारा ने बताया कि इसी के चलते विनोद ने गोली मारकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा एक खोखा व एक कारतूस उन्हीं की ट्यूबवेल से बरामद कराया है। उधर विनोद के परिजनों का आरोप है कि उसे गलत तरीके से फंसाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेनदेन पर जांच, दूसरे आरोपी की तलाश ःबागपत। रमाला चीनी मिल में पहले गन्ना तौलने को लेकर हुई ककड़ीपुर के नितिन की हत्या में पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। 

पिछले महीने रमाला चीनी मिल में गन्ना तौलने गए ककड़ीपुर गांव के नितिन पंवार के सिर में मामूली कहासुनी के बाद ट्रैक्टर स्टार्ट करने की हत्थी मार दी गई थी। हमले में घायल हुए नितिन को अन्य किसान बड़ौत के एक नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

नाराज किसानों ने हंगामा किया था। मृतक के पिता अशोक ने गांव के ही ललित और एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में दूसरे आरोपी विनीत का नाम प्रकाश में आया। ललित को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि विनीत की तलाश है। 


जांच के दौरान पुलिस को शिकायत मिली है कि नितिन के साथ लेनदेन का विवाद भी था। पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच शुरू की है। एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। फरार आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा, एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed