{"_id":"5a2ae2f64f1c1b72548c2149","slug":"murder-the-body-thrown-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव हाईवे पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर शव हाईवे पर फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
मृतक सावेज का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। उन्होंने रुपये के लेनदेन के चलते चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
हाईवे पर गौरीपुर जवाहरनगर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। इसे देखकर मौके पर कुछ लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शनाख्त मुजफ्फरनगर के गांव शादपुर निवासी सावेज (20) पुत्र शाहनवाज के रूप में की। बाद में शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया। पुलिस ने उसके परिजनों से फोन पर वार्ता की। जानकारी मिलने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।
विज्ञापन
शाहनवाज ने बताया कि उसका बेटा सावेज गाजियाबाद के मुस्तफाबाद निवासी एक व्यक्ति के ट्रैक्टर-ट्राली पर ईंट ढुलाई का कार्य करता था। सावेज 20 नवंबर को घर से आया था। ट्रैक्टर पर दो-तीन लोग ओर मजदूरी करते थे।
सावेज ट्रैक्टर मालिक से मजदूरी के रुपये का तगादा कर रहा था। इसके साथ ही तीन अन्य लोगों से लेनदेन को लेकर ही उसका विवाद हुआ था। शाहनवाज का कहना है कि उन्हें आशंका है कि इसी लेनदेन के विवाद के कारण ही सावेज की हत्या की गई है और हत्या के बाद शव को हाईवे पर फेंका गया।
उसने चार लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी है। इनमें गौरीपुर गांव का भी एक युवक शामिल है। इस मामले में पुलिस एक युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई है।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूरी छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सावेज के दो भाई साजिद, समीर और एक बहन मुस्कान है। इसमें वह सबसे बड़ा था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
अब्बू सुबह को रुपये लेने के लिए आ जाना
बागपत। शाहनवाज का कहना है कि उसके बेटे ने बृहस्पतिवार शाम फोन पर बात की थी और कहा था कि अब्बू सुबह को उसके पास आ जाना। उसको मजदूरी के रुपये मिल जाएगे और तुमको रुपये दे देगा। उसके लिए गर्म कपड़े लेते आना।
हमारे यहां से तो रात को ही चला गया था सावेज
बागपत। शाहनवाज का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर मालिक से फोन पर वार्ता की गई तो उसने बताया कि सावेज के साथ मामूली विवाद हो गया था। इसी के चलते सावेज रात को ही यहां से चला गया था। ट्रैक्टर चालक से भी फोन पर बात की। उसने भी सहीं जानकारी नहीं दी। बाद में फोन भी बंद कर दिया।