फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   mother-daughter murdered by bullets in Baghpat

बागपत में मां-बेटी को गोलियों से भूनकर हत्या

Sat, 29 Jul 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी Updated Sat, 29 Jul 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
mother-daughter murdered by bullets in Baghpat
बबीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के गांव पुरा में शुक्रवार सुबह खेत में चारा काट रही बबीता  और उसकी मां कृष्णा की छह हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। घटना को करीब सवा साल पहले हुई बबीता के पति धीरज की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है और इस मामले में पैरवी करने को हत्या के पीछे वजह बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बबीता (32) गांव पुरा की रहने वाली थी। उसके पति की हत्या के बाद से ही उसकी मां कृष्णा (56) निवासी करनावल (मेरठ) उसके पास ही गांव पुरा में रह रही थी।  शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे ये दोनों गांव के पास स्थित खेत से चारा लेने गई थी, जिस समय ये चारा काट रही थी, तभी वहां पहुंचे छह लोगों ने इन्हें घेरकर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


बबीता की मौके पर ही मौत हो गई। कृष्णा ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने कुछ दूरी पर घेरकर उसे भी मार डाला। घटना की सूचना पर एसपी डी प्रदीप कुमार, सीओ और थाना बालैनी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबीता के ममेरे भाई अजीत ने पुलिस को बताया कि भट्ठे की जमीन के 95 हजार रुपये के लेनदेन और अन्य जमीन संबंधित विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों में रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश में बबीता के पति धीरज की हत्या कर दी गई थी, जिसमें धीरज का भाई आदेश जेल गया था।


इस मामले में पैरवी करने के कारण आरोपी बबीता से रंजिश रखते थे। बबीता के ससुर राजपाल, देवर आदेश, आदेश के साले रोहित निवासी गल्हैता और इनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed