फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Millions of theft in three houses

तीन मकानों में लाखों की चोरी

Sun, 25 Jun 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Sun, 25 Jun 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Millions of theft in three houses
ख्ाट्टा प्रहलादपुर में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खट्टा प्रह्लादपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन मकानों से 85 हजार रुपये की नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी किया। घटना से लोग दहशत में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर पीड़ितों को जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


 खट्टा प्रह्लादपुर गांव निवासी किसान संजय पुत्र हुकुम सिंह शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सोए हुए थे। देर रात मकान की दीवार कूदकर चोर घर में घुस आए और कमरों का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नगद, पांच तोले सोने और करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण और घरेलू सामान चोरी करके ले गए। पड़ोसी वीरेंद्र पुत्र रूपचंद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। 
विज्ञापन


वह भी परिवार के साथ रात को छत पर सोया हुआ था। उनके मकान भी चोर घुसे और कमरे से 55 हजार रुपये नगद, छह तोले सोने और करीब एक किलोग्राम चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े और अन्य सामान ले गए।  इनके अलावा भट्ठा मजदूर दिलशाद के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान से 10 हजार रुपये की नगदी, सोने के कुंडल, करीब एक किलोग्राम चांदी के आभूषण, मोबाइल और अन्य सामान चोरी करके ले गए। शनिवार सुबह तीनों परिवार के लोग उठे तो उन्हें मकान में सामान बिखरा हुआ मिला। तलाश करने पर सामान गायब मिला। मौके पर काफी ग्रामीण इकट्ठे हो गए। 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। तलाश करने पर एक खेत में वीरेंद्र के मकान से चोरी किया गया संदूक और कपड़े मिले। ग्रामीणों ने पुलिस से केस का खुलासा करने की मांग की है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती का कहना है कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed