फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MBA student shot dead by suicide

एमबीए के छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 22 Jan 2018 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 22 Jan 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
MBA student shot dead by suicide
तेजवीर उर्फ रॉकी की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुराना कस्बा के देशराज मोहल्ले में एमबीए के छात्र ने प्रेम प्रसंग के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी तेजवीर उर्फ रॉकी (24) एमबीए का छात्र था। वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह कई दिनों से अपने घर पर आया हुआ था। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने घेर में परिवार के ही एक किशोर के साथ पशुओं को चारा डालने के लिए गया । वहां पर पहुंचकर उसने खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। 
विज्ञापन


 जाकर देखा तो उसका कमरे में शव पड़ा मिला। इसकी पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोकी पिछले कई दिन से टेंशन में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसने खुद ही गोली मारकर आत्महत्या की है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तमंचे को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।




घटनास्थल से 10 मीटर की दूरी पर मिला तमंचा
बागपत। जिस तमंचे से छात्र द्वारा आत्महत्या करने की बात कहीं जा रही है कि वह घटनास्थल से 10 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। इतनी दूरी पर तमंचा कैसे पहुंचा। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। हालांकि मौत के सहीं कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।

पहले भी जहरीला पदार्थ खा चुका था रॉकी
बागपत। पुलिस ने बताया कुछ समय पहले रोकी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। पता चलते ही परिजन उसको अस्पताल ले गए थे। उस समय उसकी जान बच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed