{"_id":"597cdad74f1c1b991d8b4814","slug":"marriaged-lady-burned-in-basi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसी में विवाहिता को जलाकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसी में विवाहिता को जलाकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने जाते समीना के मायके वाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक नहीं मिलने पर बसी गांव में विवाहिता को जलाकर मार डाला। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने सीओ से घटना की शिकायत की है।
मेरठ के खड़ौली निवासी सलीम ने बताया उसकी बहन शमीना का निकाह छह साल पहले खेकड़ा क्षेत्र के गांव बसी निवासी एक युवक के साथ हुआ था। ससुराल वाले शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। इस कारण आए दिन दहेज की मांग करते थे। कई बाद उनकी मांग पूरी की, लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा मांग करने लगते थे।
पिछले कुछ दिनों से दहेज में बाइक की मांग की जा रही थी। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा शुक्रवार देर शाम ससुरालियों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
इससे वह झुलस गई। पता चलने पर उसको दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। सलीम ने कहा ससुराल पक्ष के लोग उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। जबकि वे समझौता नहीं करना चाहती है।
पीड़ित ने परिजनों के साथ सीओ वंदना शर्मा से शिकायत की। सीओ ने खेकड़ा थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।