{"_id":"5918b1524f1c1b780d850b18","slug":"loot-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचों के बल पर घर में घुसे, मचाई लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचों के बल पर घर में घुसे, मचाई लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 15 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे सभाखेड़ी के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सभाखेड़ी गांव में दो युवकों ने तमंचों के बल पर एक घर में घुसकर नगदी लूट ली। बाद में उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले जाने लगे। परिजनों का शोर सुनकर गांव के लोग बदमाशों के पीछे दौड़े तो बदमाश युवती को छोड़कर तमंचे लहराते भाग गए। पीड़ितों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
रविवार की तड़के बाइक पर दो युवक तमंचे लेकर थाना क्षेत्र के गांव सभाखेड़ी में मुन्ना पुत्र नूरबख्श के घर में घुसे और घर में रखे 85 हजार रुपये की नगदी लूट ली। बाद में परिवार की एक युवती को तमंचों के बल पर बाइक पर बैठाकर अगवा कर चलने लगे तो परिजनों के शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग बदमाशों के पीछे दौड़े तो बदमाश युवती को छोड़कर हवा में तमंचे लहराते हुए भाग गए। इस घटना के कारण अफरा तफरी मच गई।
कुछ ग्रामीणों ने फोन करके पुलिस को वारदात की सूचना दी, लेकिन पुलिस गांव में नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़ित परिवार के लोग एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा आरोपी युवक दो दिन पहले भी उनके घर से दो भैंस भी जबरन खोलकर ले गए थे। बाद में धमकी देकर भाग गए थे। उन्होंने कोतवाली में आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।