{"_id":"f9c67a7f127f5b106f29630e4b94ff38","slug":"laws-were-filed-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों ने कराई थी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल वालों ने कराई थी हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
गुराना रोड की 30 फुटा रोड़ पर तीन दिन पूर्व मुकदमेबाजी से तंग होकर प्रियंका की हत्या ससुराल पक्ष के लोगों ने कराई थी। पुलिस ने मृतका के देवर को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है।
प्रियंका की हत्या 26 नवंबर को उस समय की थी जब वह अपनी भाभी मीनू के साथ स्कूटी द्वारा बागपत न्यायालय में तारीख पर जा रही थी। तभी गुराना रोड से सटे 30 फुटा रोड़ पर तीन बाइक सवारों ने उसकी गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में प्रियंका के पति संजय समेत आठ लोगों के खिलाफ मृतका की भाभी मीनू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक हत्यारोपी सुनील निवासी तितरौदा को गिरफ्तार किया है, वह प्रियंका का देवर है। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि ससुराल वाले प्रियंका से मुकदमों को लेकर तंग आ गए थे। इसलिए उसकी हत्या कराई गई थी। बताया कि इस हत्या में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।