{"_id":"920e2dc0dcacf7b44a27d0f982dc4724","slug":"kirtl-sight-of-police-officers-including-11-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरठल समेत 11 गांवों पर पुलिस अफसरों की नजर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किरठल समेत 11 गांवों पर पुलिस अफसरों की नजर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 17 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
तीसरे चरण का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस अफसरों ने गांव में डेरा डाल दिया है। जो गांव की हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। 11 गांवों पर पुलिस अधिकारियों की विशेष नजर है। इनमें से किरठल गांव में बूथों और गांव में अलग से सिविल पुलिस, पीएसी के अलावा बीएसएफ तैनात की गई है।
बागपत और छपरौली ब्लाक में शनिवार (आज) चुनाव होगा। इसी को देखते हुए पुलिस गांव में तैनात है। सादे कपड़ों में भी पुलिस वाले गांव में घूम रहे हैं और पल-पल की जानकारी अफसरों को दे रहे हैं। ए प्लस और अति संवेदनशील गांवों पर पुलिस अफसरों की विशेष नजर है। अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल दिया है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। गांव में कौन शराब बाट रहा है और कौन मिठाई। वोट लेने के लिए कौन प्रत्याशी किस तरह का लालच दे रहा है। अधिकारी हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि गांव की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होगा। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किरठल गांव में अलग से बीएसएफ लगाई गई है।
छह जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया बागपत-छपरौली ब्लाक
बागपत। चुनाव सैल के प्रभारी सीओ श्वेतांभर पांडेय का कहना है कि बागपत ब्लाक के चुनाव को तीन जोन, 16 सेक्टर तथा छपरौली ब्लाक को तीन जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों की इन गांवों पर नजर
पुलिस के मुताबिक किरठल, शेरपुर लुहारा, सूप, मुकंदपुर, रठौड़ा, तुगाना, असारा, धनौरा सिल्वरनगर, सिसाना, सरूरपुर, बली और मीतली पर विशेष नजर रखी गई है। इन गांवों की वीडियोग्राफी भी होगी।
निनाना में पुलिस की दबिश
बागपत। पंचायत चुनाव में वोट के लालच में शराब देने की सूचना पर सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ फैजपुर निनाना गांव में कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई।
गड़बड़ी करने वाले मतदान एजेंटों की खैर नहीं
बागपत। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि मतदान केंद्र पर अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को एजेंट नहीं बनने दिया जाएगा। साथ ही यदि किसी भी एजेंट ने मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।