फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   kidnaped student's murder

अपहरण कर सातवीं के छात्र की हत्या 

Wed, 07 Sep 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Wed, 07 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
kidnaped student's murder
छात्र सुहैल - फोटो : अमर उजाला
बागपत) के  असारा गांव से चार दिन से लापता सातवीं के छात्र सुहेल (11) का मंगलवार को ईख के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी अपहरण कर हत्या की गई है। हालांकि उन्होंने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। पुलिस केस के खुलासे के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन

 असारा गांव के किसान रूड़ा का बेटा सुहेल गांव के ही मुस्लिम इंटर कॉलेज में कक्षा सात में पढ़ता था। 2 सितंबर को वह लापता हो गया था।  

परिजनों ने रमाला थाना पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस तभी से ही उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी हुई थी। मंगलवार को असारा गांव के ईख के  एक खेत में लोगों को दुर्गंध आई। खेत में देखा तो वहां पर किशोर का शव पड़ा मिला। शव की शनाख्त कपड़ों से सुहेल के रूप में हुई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों और गांव के लोगों ने कहा कि सुहेल का अपहरण कर हत्या की गई है। हालांकि परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। रमाला थाना एसएसआई नीरज कुमार का कहना है कि लापता छात्र सुहेल का शव मिला है। उसकी मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  पुलिस की लापरवाही से गई सुहेल की जान 
बागपत। ग्रामीणों का कहना है कि परिजनों की शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि छात्र की हत्या कर दी गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed