फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kanvdion convoy impulsado two joven

कांवड़ियों ने दो युवकों को ट्रेन से धक्का दिया

Mon, 17 Jul 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 17 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से हरिद्वार जा रही अजमेर एक्सप्रेस में दो युवकों को कांवड़ियों ने धक्का देकर ट्रेन से गिरा दिया। इससे युवक गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायल देशपाल पुत्र बेगराज निवासी कमालपुर जनपद मुजफ्फरनगर और उसकी बुआ का लड़का निवासी मुजफ्फरनगर रविवार की तड़के अजमेर एक्सप्रेस में कोटा राजस्थान से शामली के लिए आ रहे थे। जब यह ट्रेन बड़का गांव के पास पहुंची तो ट्रेन में सवार कुछ कांवड़िये दोनों युवकों को धक्का देने लगे।

उनसे कहासुनी हुई तो बड़ौत रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन धीमी होने पर उन्हें धक्का दे दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। जीआरपी ने उन्हें बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया और उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन


ट्रेन की छत पर करंट से दो कांवड़िए झुलसे 
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन रविवार तड़के करीब चार बजे पहुंची मेला स्पेशल ट्रेन की छत पर चढ़े दो कांवड़िए इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में दोनों को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षक जीआरपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की पहचान सतीश (26) पुत्र प्रकाश निवासी गांव जावली थाना लोनी जिला गाजियाबाद और रवि तोमर (30) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव सिरसाना जिला बागपत के रूप में हुई है।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed