{"_id":"579e56f24f1c1be3762b913d","slug":"kanbing-in-three-districts-no-clue-of-aryan","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जिलों में कांबिंग, आर्यन का सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन जिलों में कांबिंग, आर्यन का सुराग नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट-बागपत
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
बाणगंगा के जंगल में बदमाशों को तलाश करते स्कवायड।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड़ल गांव के कांवड़ शिविर से 28 जुलाई से अपहृत छात्र आर्यन को सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने अब तक 60 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। बागपत, मेरठ और मुजफ्फरनगर के जंगल में सर्च अभियान चलाया। डॉग स्कवायड टीम पहुंची। आईजी जोन सुजीत पांडेय ने भी एसपी से मामले की जानकारी ली। लखनऊ से भी मामले की जानकारी मांगी गई है।
चमड़ा व्यापारी रविंद्र के बेटे आर्यन की बरामदगी के लिए पुलिस ने रविवार को भी सर्च अभियान चलाया। मुजफ्फरनगर के बिटावदा गांव के ढाबे पर शनिवार रात दो बदमाशों के कब्जे में बच्चा देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने कांबिंग की।
बिटावदा, बुढ़ाना, इटावा के अलावा बागपत के सरौली, गढ़ी तवेला क्षेत्र में रविवार को सर्च अभियान चलाया। सीओ बड़ौत सीपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सर्किल का जंगल खंगाला। एसपी पूनम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस की पांच टीमों ने अलग-अलग एरिया में जाकर बच्चे की बरामदगी के लिए छानबीन की।
विज्ञापन
बागपत और दूसरे जनपदों के अपराधियों की लिस्ट तैयार कर पता लगाया कि कौन अपराधी जेल में है और कौन जेल से बाहर। उनकी गतिविधियों पर नजर डाली गई। मेरठ में भी कई ठिकानों पर दबिश दी। क्राइम सीओ श्वेतांभ पांडेय का कहना है कि हर बिंदू पर जांच चल रही है। 60 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। आईजी जोन सुजीत पांडेय ने एसपी पूनम से मामले की प्रगति के विषय में जानकारी ली।
बिटावदा ढाबे पर आर्यन को लेकर पहुंचे थे बदमाश
दोघट। अपहृत चमड़ा व्यापारी के बेटे क्रिश उर्फ आर्यन को लेकर शनिवार रात 11 बजे दो बदमाश मुजफ्फरनगर के गांव बिटावदा में ढाबे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने खाना भी खाया।
विवार को ढाबा संचालक को जब पुलिस ने आर्यन का फोटो दिखाया तो ढाबा संचालक ने यह जानकारी दी दोघट पुलिस ने धनौरा, बिटावदा, इटावा और मिलाना गांव के जंगल में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आर्यन की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हुई है। इस मामले में 10-11 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।