{"_id":"57bca45a4f1c1b7f59d4fd18","slug":"just-wade-1-75-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतारा, 1.75 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से उतारा, 1.75 लाख लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। सोमवार को शाम के समय चार युवकों ने मवी कलां के पास बस से रोहटा (मेरठ) के युवक को उतारा और मारपीट कर 1.75 लाख नगदी से भरा बैग लूट कर भाग गए। पुलिस वारदात को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
जिला मेरठ के ग्राम रोहटा निवासी मनोज और उसकी मां सुरेशवती मंगलवार सुबह करीब 10 बजे थाना खेकड़ा पहुंचे। उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया उन पर काफी कर्ज है। कुछ दिन पहले उन्होंने जमीन बेची थी। सोमवार को शाम करीब छह बजे मनोज बड़ौत से रुपये से भरा बैग लेकर लोनी अपनी मौसी के पास उधार दिए पैसे देने जा रहा था। बैग में 1.75 लाख रुपये थे। बस जब ग्राम मवी कलां पहुंचीं तो चार युवक बस में सवार हो गए। बस के थोड़ा आगे चलते ही पीर के पास चारों युवकों ने उसे बस से नीचे उतारा और मारपीट कर रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गए।
इनमें एक खेकड़ा निवासी मनीष नाम का लड़का भी शामिल है। इसका वह घर नहंी जानता, केवल चेहरे से ही जानता है।
दूसरी तरफ थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा जांच करने पर पता लगा है कि उन्होंने कई वर्ष पहले एक प्लाट बेचा था। आर्थिक स्थिति अत्यधिक दयनीय है। ऐसा प्रतीत होता है देनदारी से बचने के लिए युवक यह कहानी बनाई। जब उससे सोमवार शाम रुपये लूटे गए तो वह एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पाठशाला पुलिस चौकी खेकड़ा अथवा बागपत थाने में जाकर भी सूचना दे सकता था। एक दिन बाद आखिर वह अपनी मां को गांव से लेकर थाने क्यों पहुंचा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।