{"_id":"591360684f1c1b2d3f850ff0","slug":"jameen-ke-vivad-mein-pita-ko-fawde-se-kata","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में पिता को फावड़े से काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में पिता को फावड़े से काटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या पर विलाप करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली/बड़ौत। चंदायन गांव के जंगल में जमीन के विवाद में बेटे ने फावड़े से पिता को काट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतक के भतीजे ने अनिल को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
मृतक महीपाल ( 75) पुत्र होशियारे मुलसम गांव का रहने वाला है। उसकी चंदायन गांव के जंगल में 30 बीघा जमीन है। महीपाल का एक बेटा अनिल है। इसकी शादी हो चुकी है। वह शराब पीने का आदी है। मना करने के बाद भी जब वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया तो करीब सात माह पहले महीपाल ने अपने बेटे के नाम 12 बीघा जमीन कर दी थी और कहा तू अपनी पत्नी को लेकर अलग रह तो वह अलग रहने लगा था। इसके बाद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया।
बुधवार को सुबह के समय अनिल अपने हिस्से की जमीन में चंदायन गांव में काम कर रहा था, तभी उसका पिता महीपाल वहां पहुंचे और कहा तू इस जमीन को छोड़कर यहां से भाग जा, नहीं तो तू इस जमीन को भी कोड़ी के भाव में बेच देगा। इस पर अनिल को गुस्सा आ गया और उसने फावड़ा लेकर अपने पिता पर तब तक वार किए, जब तक वह मौत की नींद नहीं सो गया।
विज्ञापन
पिता की हत्या करके अनिल मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की तरफ से सूचना मिलते ही सीओ क्राइम श्वेताभ पांडे, थाना प्रभारी बिनौली जितेंद्र यादव, थानाध्यक्ष दोघट मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। मृतक के भतीजे श्रीनिवास पुत्र इलम सिंह ने अनिल को नामजद कराकर बिनौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।