फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jailed for selling adulterated liquor

मिलावटी शराब बेचने वाले दो को भेजा जेल

Mon, 01 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 01 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की नाक के नीचे शराब बेचते पकड़े गए आरोपी दुकानदारों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक पांच दुकानदारों की कोर्ट से जमानत हो गई। मिलावटी शराब बेचने के आरोपी दो दुकानदार जेल गए। उनकी हिमायत में कोतवाली पर रातभर जमावड़ा लगा रहा। सिफारिशों का दौर भी खूब चला।
विज्ञापन


 सीओ श्वेताभ पांडेय ने शनिवार सुबह शहर के राष्ट्र वंदना चौक और सिसाना रोड की दुकानों पर छापामारी की थी। इस दौरान कई दुकानों से शराब और खाली बोतलों का जखीरा मिला था। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेते हुए दुकानदारों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोतवाल के मुताबिक पकड़े गए आरोपी पुराना कस्बा निवासी पवन पुत्र शिवपाल, कोर्ट रोड निवासी सोमनाथ पुत्र खान चंद, आंसू पुत्र सचिन, मुगलपुरा नई बस्ती निवासी विनोद पुत्र नवाब और झंकार गली निवासी जोनी पुत्र चंदर की कोर्ट से जमानत हो गई। मिलावटी शराब बेचने के आरोपी अरुण जैन निवासी जैन मोहल्ला और अरविंद कुमार निवासी देशराज मोहल्ला बागपत जेल चले गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर आरोपियों को पकड़े जाते ही अफसरों के मोबाइलों की घंटी बजने लगी थी। पुलिस सूत्रों की माने तो कई सफेदपोश ने भी आरोपियों की सिफारिश की। रातभर कोतवाली पर उनके हिमायतों का जमावड़ा लगा रहा। कोतवाल का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 


अंगूठे से अपमान या गाज गिरने का डर?
बड़ौत। बायोमैट्रिक सिस्टम से हाजिरी को शिक्षक भले ही अंगूठे से अपमानित करने का तर्क दे रहे हों, मगर इस तर्क के पीछे उपस्थिति के मामले में मनमानी पर सरकार की सख्ती का डर भी नजर आ रहा है। यह आशंका इसलिए भी है कि कई विभागाें और संस्थानों में कर्मचारियों के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम से उपस्थिति की प्रक्रिया पहले ही लागू हो चुकी है। ऐसे में शिक्षकों का ऐतराज हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed