फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   in Acid attack vision of one eye lost

तेजाबी हमले में गई एक आंख की रोशनी

Sat, 04 Mar 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 04 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
in Acid attack vision of one eye lost
तेजाब से झुलसा गौरव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हलालपुर गांव में पौने दो माह पूर्व 12वीं के छात्र पर तेजाबी हमला हुआ था। इससे पीड़ित की एक आंख की रोशनी तथा एक कान से सुनाई देना बंद हो गया। उसके बाद भी पुलिस हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर रही है। बल्कि पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने अपने परिजनों के  साथ शुक्रवार को एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


छात्र गौरव ने बताया ने वह 10 जनवरी को अपने गन्ना क्रेशर में बैठा हुआ था। तभी वहां पर रठौड़ा गांव का विशेष समुदाय का युवक पहुंचा और उसके पास बैठ गया था। थोड़ी देर बाद आरोपी युवक ने उस पर तेजाब फेंक दिया और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया था। छपरौली थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


उसका दिल्ली अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी एक आंख की रोशनी चली गई और एक कान से सुनना बंद हो गया है। पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। आरोपी धमकी दे रहे हैं। इससे परिवार भयभीत है। शुक्रवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। एसपी अजय शंकर राय ने पीड़ित को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed