{"_id":"fb01a7b34b7d4c462ab9ae2f84ad2ffb","slug":"illicit-relations-continue-to-impede-the-murder-of-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में बाधक बने ससुर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों में बाधक बने ससुर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पुत्रवधू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने आरोपी प्रेमी के घर पर हमला कर महिलाओं एवं आरोपी के पिता की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी 70 वर्षीय किसान श्रीपाल के पुत्र किरण बीमार रहता है। उसकी पत्नी प्रभा का अक्सर बाहर के कामों के निपटाने की जिम्मेदारी है। किरण की पत्नी का पड़ोस में ही रहने वाले बल्लू से अवैध संबंध हो गए थे। श्रीपाल और अन्य परिजन इसका लगातार विरोध कर रहे थे।
आरोप है कि तीन माह पूर्व प्रभा अपने दो बच्चों को छोड़कर पड़ोसी बल्लू के साथ फरार हो गई थी। अचानक तीन दिन पूर्व वह बुर्का पहन अपने बच्चों से मिलने के लिए उसके घर जा पहुंची, जिस पर ससुरालियों ने उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद से अचानक उसका पति किरण भी गायब हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इससे खार खाए सोमवार की रात को जब श्रीपाल घेर में सोया हुआ था। रात में प्रभा और उसके प्रेमी ने किसी समय श्रीपाल की गला दबाकर हत्या कर दी। जब सुबह के समय परिजन पशुओं को चारा डालने पहुंचे, तो चारपाई पर किसान श्रीपाल मृत हालत में पड़ा मिला। मृतक श्रीपाल के परिजनों ने बल्लू पर हत्या का आरोप लगाते हुए धावा बोल दिया और वहां मौजूद महिलाओं एवं बल्लू के पिता की पिटाई की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बल्लू के पिता राजपाल को को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में मृतक श्रीपाल के पुत्र सुधीन ने बल्लू, उसके भाई अमित, पिता राजपाल तथा प्रभा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण दम घुटना आया है। कपड़े से उसका मुंह दबाकर हत्या की गई है।
दम घुटने से हुई श्रीपाल की मौत ः खेकड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीपाल का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में आया है कि श्रीपाल की मौत दम घुटने के कारण हुई है, जिसके कारण हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश है।
हत्याभियुक्तों की तलाश
खेकड़ा। डाग स्क्वॉयड की टीम ने खोजी कुत्ते के साथ हत्या के आरोपियों तक पहुंचने के सुुुराग के लिए घंटों तक प्रयास किया। खोजी कुत्ता घटनास्थल के बाद कमरों की छत पर जाकर वापस सटे मार्ग से होकर लौट जाता था। मार्ग पर अधिक आवागमन होने के कारण खोजी कुत्ता आगे नही बढ़ पाया।
पुलिस कार्रवाई करती तो बच सकती थी श्रीपाल की जान
खेकड़ा। मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी श्रीपाल की हत्या के लिए लोगों ने पुलिस महकमे को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का मानना है कि पुलिस यदि समय रहते फरार महिला को गिरफ्तार कर लेती तो श्रीपाल की जान बच सकती थी।
श्रीपाल ने अपने परिवार की मान सम्मान के लिए अपनी पुत्रवधू को गलत संगत में पड़ने से रोकने की कोशिश की थी, जिससे परिवार बिखरने से बच जाए।
आरोप है कि महिला प्रभा ने श्रीपाल के पुत्र किरण की बीमारी का फायदा उठाते हुए पड़ोस के ही एक युवक से अवैध संबंध बना लिए। इसी के चलते तीन माह पूर्व प्रभा पड़ोस के युवक के साथ फरार हो गई। श्रीपाल ने थाने में पड़ोसी युवक पर अपनी पुत्रवधू प्रभा को बहला फुसला कर नगदी एवं आभूषण समेत फरार करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
हालांकि पुलिस ने इस मामले को कतई गंभीरता से नहीं लिया। न ही फरार युवती को बरामद कराने का प्रयास किया और न ही आरोपियों पर ही कोई कार्रवाई की। इसके चलते मौका पाकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस उसी समय प्रभावी कदम उठाती तो शायद श्रीपाल की जान बच सकती थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।