{"_id":"1b16ca0e2af964bcdafc09783ba15c72","slug":"if-police-serious-saved-the-lives-of-sakshi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गंभीर होती तो बच जाती साक्षी की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस गंभीर होती तो बच जाती साक्षी की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
छात्रा साक्षी चौहान पुलिस की लापरवाही की भेंट चढ़ी है। वह 11 दिन से लापता थी। पुलिस उसे बरामद करना तो दूर उसका सुराग भी नहीं लगा पाई थी। घटनास्थल बयां कर रहा था कि उसकी हत्या कुछ घंटों पूर्व ही किसी दूसरे स्थान पर की गई है। खेत में तो लाश फेंकी गई है। पुलिस जरा भी सक्रिय होती तो साक्षी सकुशल बरामद हो जाती।
गांव के लोगों के मुताबिक जिस समय खेत में साक्षी चौहान का शव मिला वह कॉलेज की ड्रेस में थी। ड्रेस एकदम साफ-सुथरी थी और पैरों में जूते भी थे। घटनास्थल से भी ऐसा नहीं लग रहा कि यहां किसी की हत्या की गई हो। ऐसा लगता है कि छात्रा को किसी अज्ञात स्थान पर रखा गया होगा, वहीं पर शनिवार की रात उसकी हत्या की गई है और हत्यारे लाश को खेत में डालकर गए होंगे।
लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस जरा भी सक्रियता दिखाती तो अपहरणकर्ता सीखचों के पीछे होते और छात्रा सकुशल बरामद होती। पुलिस की लापरवाही के चलते उसकी जान गई है। एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि साक्षी चौहान को बरामद करने का हरसंभव प्रयास किया गया था। पुलिस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं।
विज्ञापन
अफसरों, पुलिसकर्मियों से हाथापाई
अमीनगर सराय। साक्षी की मौत के बाद लोग गुस्से में थे। उन्होंने पुलिस अफसरों को खरी-खोटी सुनाई, और उनके साथ धक्कामुक्की की। पुलिसकर्मियों के साथ तो लोगों ने हाथापाई तक कर डाली। बाद में पुलिस फोर्स ने स्थिति को कंट्रोल किया। एसपी का कहना है कि किसी पुलिस वाले के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई नहीं हुई है।
पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया
एसपी का कहना है कि साक्षी के केस के खुलासे के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
तीन दिन कालेज रहेगा बंद
साक्षी की मौत पर आचार्य जय सागर कन्या इंटर कालेज की तीन दिन की छुट्टी हो गई है। प्रबंधक पंडित धनराज जैन और प्रधानाचार्य अरुण बाला जैन का कहना है कि कालेज स्टाफ साक्षी के परिवार के साथ है।
गांव में नहीं घुसने दी पुलिस-पीएसी
खिंदौड़ा गांव के लोग इतने गुस्से में हैं कि उन्होंने पुलिस को गांव में नहीं घुसने दिया। वहां से पीएसी और सिविल पुलिस की गाड़ी लौट आई।
छावनी में तब्दील हुआ पूठड़ और सराय
पुलिस अफसरों ने जनपद के सभी थाना पुलिस, पुलिस लाइन में तैनात पुलिस और पीएसी को मौके पर बुलवा लिया था, ताकि कोई बवाल न हो। क्योंकि छात्रा के लापता होने पर गुस्साए लोगों ने अमीनगर सराय के बाजार में तोड़फोड़ कर व्यापारियों के साथ मारपीट कर दी थी। अफसरों ने इसी को देखते हुए सराय कस्बे में भी पुलिस-पीएसी तैनात कर दी थी।