{"_id":"5a205c194f1c1bd0408ba0e4","slug":"hreatens-farmer-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से दी किसान को धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से दी किसान को धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार से फोन कर सुनील राठी के रंगदारी मांगने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जिला जेल से धमकी देने का एक और मामला सामने आया है। इस बार सोनू काठा ने किसान को केस में समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
मवी कलां गांव के किसान श्रीभगवान ने बताया गांव में पिछले दिनों दो पक्षों में विवाद हो गया । एक पक्ष ने दिल्ली के एक थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जो कि उसका परिचित है। इस केस में समझौता कराने के लिए उसके पास बुधवार की रात में करीब साढ़े दस बजे काठा गांव के एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने समझौता कराने के लिए दबाव बनाया।
उसने इस बारे में बात करने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसके साथ फोन पर गाली-गलौज की। थोड़ी देर बाद उसके दूसरे मोबाइल नंबर पर कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सोनू काठा बताते हुए फैसला नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी है। इससे परिवार भयभीत है।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि उसका इस केस से कोई लेना देना नहीं है। उसने कोतवाली में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। दूसरी तरफ एसपी जय प्रकाश ने कहा इस मामले में आरोपी कुलविंद्र और सोनू निवासी काठा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र का कहना है कि इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
हत्या के केस में जेल में बंद है सोनू काठा
बागपत। पीड़ित किसान ने बताया कि सोनू काठा हत्या के केस में जेल में बंद है। कुछ समय पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इससे पहले भी उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज है।