फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   highway par badaut depo ki do buson mein loot

हाईवे पर बड़ौत डिपो की दो बस में लूटपाट 

Sun, 23 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
रमाला/किशनपुर बराल (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रमाला क्षेत्र में रोडवेज समेत दो बस में तीन बदमाशों ने लूटपाट की। बसों के परिचालकों से कैश लूटकर ले गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। घटना की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कहा  घटना लूट की नहीं, टिकट के रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन


बड़ौत डिपो की अनुबंधित बस यूपी 11 टी 2413 गंगोह से दिल्ली जा रही थी।  बस को चालक अशोक और परिचालक सुमित गंगोह (सहारनपुर) से यात्री लेकर शनिवार सुबह दिल्ली जा रहे थे। शनिवार को सुबह करीब दो बजे बजे जैसे ही बस रमाला गेट के पास पहुंची, तभी बस में सवार तीन बदमाशों ने परिचालक सुमित से लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और उससे 2420 रुपये कैश लूटकर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों से धमकी दी यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा।  परिचालक के मुताबिक बदमाश कांधला बस स्टैंड से बस में सवार हुए थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा तीन बदमाशों ने दोपहर बाद ही करीब 2-3 बजे  शामली से आ रही बड़ौत डिपो की यूपी 17 टी 3650 बस के बस में बावली और बिराल के बीच लूटपाट की। परिचालक नीटू से 3950 रुपये नगद लूटकर ले गए। इस घटना को भी तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। घटना से वहां पर हड़कंप मच गया। इससे यात्रियों में काफी दहशत है। घटनाओं की पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस घटना को मारपीट की मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में एक घंटे के अंतराल में रोडवेज की दो बसों में परिचालक से नगदी लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन पुलिस टीम के हाथ बदमाश हाथ नहीं लगेे। बस परिचालक सुमित कुमार ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफथाना रमाला में नगदी लूटने की तहरीर दी है।,
 रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने कहा बसों में टिकट के रुपये को लेकर यात्रियों का परिचालक से विवाद हुआ था। लूट का आरोप पूरी तरह से गलत  है। इसकी जांच की जा रही है। 


प्रिंस गैंग ने पिछले साल कीथी रोडवेज बसों में लूट 

बागपत। रमाला क्षेत्र में बसों में लूटपाट की यह पहली वारदात नहीं है। पिछले साल बदमाश प्रिंस ने अपने साथियों के साथ रोडवेज बसों में लूट करके दहशत फैला दी थी। एक के बाद एक वारदात को अंजाम दिया था। इससे अफसर भी टेंशन में आ गए थे। रमाला थाना के तत्कालीन इंचार्ज पर गाज गिर गई थी। बाद में बदमाश प्रिंस की हत्या हो गई थी और उसके साथी जेल चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed