फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   gang arrest in bagpat

फर्जी पहचानपत्र बनाते चार गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2015 12:58 AM IST
बागपत/ब्यूरो/ अमर उजाला
बागपत/ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 29 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
gang arrest in bagpat
बागपत के अमीनगर सराय के लुहारा गांव में पुलिस ने दबिश देकर फर्जी पहचान-पत्र बनाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से करीब 150 फर्जी प्रमाणपत्र, 400 अधूरी आईडी के अलावा गांव की दो वोटर लिस्ट, लैपटॉप, प्रिंटर, स्केनर और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि इन फर्जी पहचान-पत्रों का इस्तेमाल पंचायत चुनाव में किया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि फर्जी आईडी के आधार पर सैकड़ों लोग विदेशों में भी जा चुके हैं। फिलहाल आरोपी गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी जाबिर अली के कहने पर इस काम को कर रहे थे।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में लुहारा गांव के मोनू पुत्र मीलुद्दीन, कर्ण सिंह पुत्र वीर सिंह, अहमद पुत्र मुनीर और एक नाबालिग शामिल है। इस संबंध में सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के दौरान सूचना मिली कि लुहारा गांव में फर्जी आईडी बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना पर जोनल मजिस्ट्रेट जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उज्ज्वल अंबेश के साथ मिलकर लुहारा गांव के मीलुद्दीन के मकान में दोपहर करीब ढाई बजे दबिश दी गई। इस दौरान मौके पर चार लड़के एक कमरे में फर्जी पहचान पत्र बनाते हुए पकड़े गए। इनमें मीलुद्दीन का बेटा मोनू भी शामिल है। उनके पास से भारी संख्या में बने और अधूरे फर्जी प्रमाण पत्र बरामद हुए।  पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे प्रधान पद के प्रत्याशी जाबिर अली के कहने पर इस काम को कर रहे थे।

 
पकड़े गए आरोपी मोनू और कर्ण सिंह ने बताया कि प्रधानी के दावेदार जाबिर अली द्वारा उनसे फर्जी आईडी बनवाई जा रही थी। उसके कहने पर ही वे फर्जी पहचान पत्र बना रहे थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed