फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four houses in the theft of millions of Budhpur

बूढ़पुर में चार मकानों में लाखों की चोरी 

Wed, 01 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 01 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four houses in the theft of millions of Budhpur
चोरी - फोटो : demo pic
बागपत के किशनपुर बराल के  बूढ़पुर गांव में चोर सोमवार की रात में चार मकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान चुराकर ले गए। पांचवें मकान में जाग होने पर चोर भाग गए। लोगों ने उनको पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


रमाला क्षेत्र के बूढ़पुर निवासी किसान ओमवीर पुत्र विक्रम सिंह सोमवार की रात में अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। देर रात चोरों ने उनके मकान में घुसकर ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चुराया। इसके बाद चोर किसान राजेंद्र सिंह के मकान से कीमती कपड़े चोरी करके ले गए। चोर महिला पीतमो पत्नी हरपाल के मकान से पांच हजार रुपये नगद, चांदी के आभूषण और तीन सिक्के चोरी करके ले गए। इसी तरह सत्यवीर के मकान से आभूषण और कीमती सामान चोरी किया। इनके अलावा किसान धर्मपाल के मकान में चोर घुसे, लेकिन खड़खड़ाहट होने पर परिवार के लोग जाग गए। शोर मचाने पर चोर भाग गए। लोगों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ितों ने रमाला थाना में चोरी होने की तहरीर दी। थाना पुलिस ने कहा ग्रामीणों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


किसान से फोन पर मांगी दो लाख की रंगदारी 
बिनौली। थाना क्षेत्र के फतेहपुर पुट्ठी गांव के एक किसान से फोन पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसान ब्रह्म पाल सिंह पुत्र अजब सिंह ने दी तहरीर में बताया कि कई दिनों से उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति गाली गलौज कर रहा है। मंगलवार को सुबह फिर से काल आई, जिसमें उसने दो लाख का इंतजाम करने को कहा है। साथ ही पुलिस और अन्य किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे किसान और उसका परिवार दहशत में है। पुलिस का कहना है कि किसान की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed