फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   firing in bhagwati jagran

भगवती जागरण में फायरिंग, गांव में तनाव

Sat, 17 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 17 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
firing in bhagwati jagran
बड़ौत के जिवानी गांव में बृहस्पतिवार की रात जागरण में दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति द्वारा फायरिंग करने और सुतली बम फेंकने से भगदड़ गच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मगर, गांव के जिम्मेदार लोगों ने फिजा नहीं बिगड़ने दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात सुनील पुत्र इंद्र के यहां भगवती जागरण चल रहा था। सभी लोग कलाकारों के भजनों पर झूम रहे थे। रात करीब तीन बजे किसी ने वहां सुतली बम फेंका, लेकिन लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कुछ ही देर बाद दूसरे संप्रदाय का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई और कलाकार भी अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। सूचना पर रात में ही रमाला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ देर बार ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मौके से एक खोखा भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दो संप्रदाय का होने से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मगर, गांव के सभी धर्मों के प्रमुख लोगों ने मामले को किसी तरह शांत किया। शुक्रवार की सुबह ही गांव के लोग थाना रमाला पहुंचे और उन्होंने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ रमाला राजबीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फारूख पुत्र सद्दीक निवासी करीमपुर है। तमंचा बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में इंद्र ने फारूख के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed