फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   firing at Student, Stampede

छात्र पर फायरिंग से मची भगदड़

Mon, 15 Jan 2018 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 15 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित शहर के रविदास मंदिर के पास 12वीं के छात्र पर चार बाइक सवार 12-14 युवकों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग की। गोली लगने से बचा तो उस पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। उसे लहूलुहान हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। एसपी ने मौके मुआयना कर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



 बागपत के मेरठ रोड की न्यू कॉलोनी निवासी कारोबारी मुकेश कुमार का बेटा अंकुर एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं में पड़ता है। उसके मुताबिक उसके दोस्त से क्लास में पड़ने वाले एक छात्र ने झगड़ा कर दिया ।
विज्ञापन


उस समय उसने अपने दोस्त का पक्ष लिया । तभी से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा । वह रविवार दो बजे अपने साथियों के साथ कार की मरम्मत कराने के लिए शहर के मेरठ रोड पर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे किनारे ही खड़े होकर आपस में बातें कर रहे थे। तभी आरोपी छात्र अपने 12-14 साथियों के साथ चार बाइकों पर सवार होकर आया और उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उस पर फायरिंग की।

वह गोली लगने से किसी तरह से बचा। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर में तमंचे की बट से हमला किया। वह गंभीर घायल हो गया। आरोपी धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलते ही एसपी जय प्रकाश और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

पुलिस को वहां से गोली के खोखे भी मिले। घायल अंकुर को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।



स्कूल में एक दिन पहले ही दी थी धमकी
बागपत। छात्रा अंकुर ने कहा आरोपी छात्र ने शनिवार को स्कूल में ही उसके साथ गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी दी थी। आरोपी उसको गौरीपुर मोड़ पर बुला रहा था, लेकिन वह उसके कहने पर वहां पर नहीं गया । आरोपी का इरादा उसको जान से मारने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed